पंडरिया। भारतीय जनता पार्टी मंडल पंडरिया में स्थापना दिवस मनाये जाने लिये प्रदेश नेतृत्व एवं जिला भाजप के बैठक के बाद शुक्रवार को विशेष बैठक पंडरिया मंडल में रखा गया। जिसमें सभी बुथ अध्यक्ष, शक्ति केन्द्र प्रभारी, संयोजक सह संयोजक, मंडल पदाधिकारी, सरपंच, जनपद सदस्य, पार्षद, नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, अ, जाति,मोर्चा, जनजाति मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, सहित वरिष्ठजन, मंडल प्रभारी उपस्थित रहे।जिसमें भाजपा स्थापना दिवस पर अपने अपने विचार व्यक्त करते हुये बहुत ही उत्साह और उमंग के साथ स्थापना दिवस मनाने पर जोर दिया गया।सभी बुथ में स्थापना दिवस पर पार्टी के निर्देश का पालन करते हुये कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी को लग जाने का अनुरोध किया गया।
