6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस 14 अप्रैल को अम्बेडकर जयंती के आयोजन को लेकर बेलरगांव मंडल में बैठक आयोजित हुई बैठक प्रभारी- कमल डागा

नगरी,सिहावा, बेलरगांव। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देशानुसार 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस एवं 14 अप्रैल को डा.भीमराव अंबेडकर जयंती को बड़े स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मनाने के लिए बेलरगांव मंडल के साहू सदन में बैठक आयोजित किया गया। सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय, पंडित श्यामाप्रसाद मुखर्जी वं भारत माता की तेलचित्र पर माल्यार्पण कर बैठक का शुभारंभ किया। स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष मनोहर मानिकपुरी ने दिया।बेलर मंडल के बैठक प्रभारी कमल डागा ने संबोधित कर भारतीय जनता पार्टी के 45 वर्षों के सफर को तय कर आज कैसे विश्व की आज सबसे बड़े पार्टी के रूप में स्थापित हुआ उनकी जानकारी साझा किया। बैठक को पूर्व मंडल अध्यक्ष अकबर कश्यप ने कार्यक्रम की रूपरेखा की विस्तार से जानकारी दिया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य गरीमा नेताम, जनपद सदस्य मौसमी मंडावी, जनपद सदस्य सत्यवती नेताम, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष हुमिंंत लिमजा, वरिष्ठ भाजपा नेता लिलबंर साहू, मौर्यध्वज सेन,मोनू साहू, लिलेश प्रजापति,दीपक साहू,इंदल नेताम, चुम्मन साहू,सीमा देवांगन, लक्ष्मी ठाकरे,गणैशिया मरकाम,खेमन साहू, नकछेड़ा नेताम,मनीष भास्कर,भुवनदास मानिकपुरी,बिरेंद्र मिश्रा, सोहन साहू,कमल सेन,केशर यादव, अमरचंद साहू सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।