अहिवारा विधानसभा अध्यक्ष अमर दास नवरंगे और नगर अध्यक्ष योगेश साहू के नेतृत्व में अहिवारा में बैठक का हुआ आयोजन

अहिवारा । योगेश साहू ने बताया कि प्रदेश संगठन महामंत्री राजेश ठावरे जी के आदेशानुसार भिलाई जिलाध्यक्ष शिवराम केसरवानी जी के मार्गदर्शन में एवं अहिवारा विधानसभा अध्यक्ष अमर दास नवरंगे और नगर अध्यक्ष योगेश साहू के नेतृत्व में अहिवारा में बड़े ही हर्ष उत्साह के साथ बैठक का आयोजन किया गया था जिसमें अनेक कार्यकर्ता ने अपने-अपने बातों से बैठक का एवं संगठन शिवसेना अहिवारा विधानसभा में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ और भी निष्ठा पूर्वक निस्वार्थ आम जनता के बीच जाकर एवं नगर हित में कार्य करने के लिए उत्साहित है इसी बीच योगेश साहू ने बताया नगर में अनेक समस्याएं को देखने को मिल रही है जो हमें अब शांत नहीं बैठना है नगर में बड़े आयोजनों का तैयारी करना है बिजली पानी सड़क आवास लोन जैसी नगर प्रशासन यहां अपना हवा बनाकर लोगों को बहला-फुसलाकर दिन पर दिन अपना रोजगार चला रहा है! साहू ने यह भी बताया कि अब अहिवारा विधानसभा में बड़ी भयंकर तादाद में लोगों के बीच जाकर लोगों को समझ कर सदस्य अभियान चालू किया जाएगा जो कि आने वाले कुछ दिनों बाद नगर की समस्याएं को कम किया जाए!इसी बीच सभी कार्यकर्ताओं के सामने अमर दास नवरंगे ने भी अपने कड़े शब्दों में कहा अब नगर में जनहित के लिए पहले प्रशासन को आवेदन देंगे फिर निवेदन देंगे फिर दे दना दन हम किसी भी हद तक गिर सकते हैं जनता के हित के लिए हम अपने बारे में नहीं सोचेंगे सभी कार्यकर्ताओं ने जोरों शोरों से ताली बजाते हुए अपने अपने वार्ड स्तर पर काम करना शुरू कर दिया है! यह बैठक को नगर के सबसे मुख्य स्थान मां शीतला मंदिर के प्रांगण में रखा गया था जिसमें मां शीतला मंदिर के लिए शिवसेना के द्वारा बड़े योगदान दिया जा सकता है इस शुभ कार्य में मुख्य रूप से उपस्थित! शिवसेना जिला अध्यक्ष शिवराम केसरवानी जी,युवासेना जिला अध्यक्ष आकाश सिंह,अहिवारा विधानसभा अध्यक्ष अमर दास नवरंगे,शिवसेना नगर अध्यक्ष योगेश साहू,विशिष्ट कार्यकर्ता होमन सिंह ठाकुर,संतोष गंधर्व, जितेंद्र,राजपूत,खिलेंद्र,गुलशन,राकेश,आदित्य,सुभाष,मिलेश्वर,सौरभ,जसवंत,अनिल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।