पाटन। नगर कांग्रेस कमेटी पाटन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आज थाना पाटन, जिला दुर्ग पहुंचकर सोशल मीडिया पर वायरल आपत्तिजनक वीडियो के संबंध में थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के विरुद्ध एक भ्रामक एवं आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित किया जा रहा है, जिससे उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास हो रहा है तथा आम जनमानस में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है।
कांग्रेसजनों ने संबंधित वीडियो का लिंक भी पुलिस प्रशासन को सौंपते हुए मांग की कि वीडियो अपलोड करने एवं वायरल करने वाले व्यक्तियों की तत्काल पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि इस मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो नगर कांग्रेस कमेटी पाटन उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।







