सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत, स्थानीय लोगों ने बताया लकड़ी से भरी गाड़ी से टकराया बाइक सवार, मृतक अपनी बेटी के घर वापस जा रहा था, पाटन पुलिस जांच में जुटी

*बलराम यादव*
पाटन। पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धूमा मर्रा के मध्य शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक अधेड़ व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार बाइक सवार अधेड़ की टक्कर लकड़ी से भरी एक बड़ी गाड़ी जो सड़क किनारे खड़ी थी उससे स हो गई।
हादसा इतना भीषण था कि मृतक का हेलमेट टुकड़े-टुकड़े हो गया और सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बालोद जिले के निवासी के रूप में की जा रही है, हालांकि पुलिस द्वारा इसकी औपचारिक पुष्टि नहीं की  है।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुछ लोगों ने लकड़ी से भरी गाड़ी को घटनास्थल से हटाने का विरोध किया, लेकिन इसके बावजूद बड़ी गाड़ी को ट्रैक्टर की मदद से खींचकर वहां से ले जाया गया।
सूचना मिलते ही पाटन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों और गाड़ी चालक की भूमिका की जांच में जुटी हुई है। पाटन पुलिस ने घटना की पुष्टि तो की है लेकिन घटना कैसे हुई इसे लेकर जांच जारी है बताया।

घटना में बालोद जिला के  ठकुरभाट निवासी विनोद यादव अपनी बेटी के यहाँ डूंडेरा गया था वापसी में खड़े ट्रक से टकरा गया और मौत हो गई।