काठी के कार्यक्रम से वापस घर रहे अधेड़ को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत, जामगांव आर थाना क्षेत्र का मामला

पाटन।।

थाना जामगांव आर अंतर्गत काठी में शामिल होकर घर लौट रहे युवक को ट्रक चालक ने टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौके पर मौत हो गई। वहीं नंदिनी में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। दोनों प्रकरण में पुलिस ने धारा 106 (1) बीएनएस एवं धारा 184 एमवी एक्ट के अपराध दर्ज किया है। जामगांव आर पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान ग्राम बोरवाय निवासी थानेश्वर गुरुपरख (40 वर्ष) के रूप में हुई। सोमवार को वह बाइक (सीजी 07 बीक्यू 9206) से धमतरी के ग्राम मड़ेली में अपने मामा ससुर के घर गया था। वापसी में शाम करीब सवा 6 बजे जामगांव आर बोरवाय नाला के बीच मेन रोड पर पहुंचा ही था कि उसी समय ट्रक (सीजी 19 बीई 1427) के चालक ने उसे अपने चपेट में ले लिया। जिससे थानेश्वर की मौके पर ही मौत हो गई।