पाटन। पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम लोहारसी में 46 वर्षीय अधेड़ महिला ने अपने घर की छत पर बने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान जानकी यादव, पति भुनेश्वर यादव, उम्र 46 वर्ष के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार जानकी यादव रोजी-मजदूरी का काम करती थी। उसने अपने घर की छत पर बने कमरे में फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलने पर ग्राम सरपंच पाटन थाना पहुंचे और पुलिस को मामले की सूचना दी।

सूचना के बाद पाटन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।







