नाबालिक को बहला फुसलाकर भगा ले गया, अनाचार किया, आरोपी पुलिस गिरफ्त में

नाबालिक लड़की को अपहरण कर अनाचार करने वाला आरोपी गिरफ्तार
आरोपी के कब्जे से नाबालिक लड़की बरामद
आरोपी- हेमराज उर्फ़ हेमंत जांगड़े पिता पुरुषोत्तम जांगड़े उर्फ़ रतन लाल जांगड़े उम्र 35 साल साकिन ग्राम भटगांव थाना घुमका जिला राजनांदगाव
दिनांक घटना 30.08.2023 को घुमका थाना अंतर्गत ग्राम की एक नाबालिक लड़की को भटगांव निवासी संदेही हेमराज उर्फ़ हेमंत के द्वारा बहला फुसला कर भगा ले जाने के संबंध मे पीड़िता की माँ की शिकायत पर थाना घुमका मे संदेही के विरुद्ध धारा 363 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था |

घटना का विवरण इस प्रकार है की
दिनांक घटना 30.08.2023 को घुमका थाना अंतर्गत ग्राम की एक नाबालिक लड़की को भटगांव निवासी संदेही हेमराज उर्फ़ हेमंत के द्वारा बहला फुसला कर भगा ले जाने के संबंध मे पीड़िता की माँ की शिकायत पर थाना घुमका मे संदेही के विरुद्ध धारा 363 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था |

पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा , अनुविभागीय पुलिस अधिकारी डोंगरगांव श्री दिलीप सिसोदिया के मार्गदर्शन में थाना घुमका पुलिस के द्वारा आज दिनांक 18.11.2023 को ही आरोपी हेमराज जांगड़े उर्फ़ हेमंत को ठेलकाडीह जिला खैरागढ़ से हिरासत मे लेकर पूछताछ किया आरोपी के द्वारा अपराध घटित किया जाना बताया आरोपी के कब्जे से नाबालिक पीड़िता को बरामद कर महिला पुलिस अधिकारी से पूछताछ कराये जाने पर आरोपी द्वारा पीड़िता के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने, मारपीट करने एवं जान से मारने की धमकी देने के संबंध मे नए तथ्य आने पर विवेचना के दौरान 366, 376(2), 377,323, 506 भादवि व धारा 4,6 पोस्को एक्ट की धारा जोड़कर आरोपी को आज दिनांक 18.11.23 को विधिवत गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड मे जेल दाखिल किया गया है

उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना घुमका से थाना प्रभारी विनय कुमार पम्मार, उप निरीक्षक दायशंकर मिश्रा , प्रधान आर. हेमंत अनंत , आरक्षक गोवर्धन कंवर , गौतम सिंह, सी.पी. साहू, केयूर भूषण यादव, महिला आरक्षक राजश्री मरकाम एवं थाना ठेलकाडीह पुलिस स्टॉफ की भूमिका सराहनीय रही