संस्कार का स्वर्णिम गौरव : राज्य स्तर पर चमका करन…राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए करन कुमार साहू का चयन

पाटन।दुर्ग संभाग स्तरीय शालेय हैंडबॉल प्रतियोगिता, सेक्टर-4, भिलाई में आयोजित प्रतियोगिता में संस्कार पब्लिक स्कूल के अंडर-14 बालक वर्ग के होनहार खिलाड़ी करन कुमार साहू ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर विद्यालय को गौरवान्वित किया है।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन महासमुंद में होगा।संस्कार परिवार करन कुमार साहू की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ प्रेषित करता है। प्राचार्या अर्चना शुक्ला ने करन कुमार साहू को दुर्ग संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर,राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर विद्यालय, दुर्ग संभाग एवं प्रदेश का नाम गौरवान्वित करने हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ एवं अनंत सफलता की कामना की है।