पाटन।। पिछले दिनों हुई बारिश ने पाटन ब्लॉक के ग्राम फुंडा में रहने वाले एक गरीब परिवार पर कहर बनकर टूटा। बारिश से पूरा घर भरभरा कर गिर गया। जिस समय घर का पूरा दिवाल और लकड़ी गिरा उस समय दो बच्चे घर में सो रहे थे। मिट्टी गिरते देख दोनों अपनी जान बचाकर घर से बाहर निकले। दिवाली से पहले गरीब परिवार का आशियाना टूटने से पूरा सपना चकनाचूर हो गया है। अभी ग्रामीणों की मदद से एक शासकीय भवन पर अस्थाई रूप से उक्त महिला अपने परिवार के साथ गुजर बसर कर रहे है। पूरा मामला यह है कि बारिश से ग्राम फुंडा में रहने वाली अनीता यादव अपने पति, चार बच्चे और सास ससुर के साथ कच्ची मकान में मजदूरी कर गुजर बसर करती है। पिछले दिनों हुई बारिश से मकान गिर गया। जिससे कि ममता के सपनों का आशियाना उनके आंखों के सामने ही बिखर गई। अभी वर्तमान में गांव के ही शासकीय भवन में अस्थाई रूप से रह रहे है। लेकिन अब उनके घर में खाने के लिए एक दाना भी नहीं है। ऐसे में उजड़े हुए आशियाना को फिर से कैसे बनाए इसी बात की चिंता अनीता यादव को सता रही है।







