मुंगेली।छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बंधवा गांव के पास लोरमी-मुंगेली मुख्य मार्ग पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।जानकारी के अनुसार, एक चलती डस्टर कार में अचानक आग लग गई। कार में बरात से लौट रहे दूल्हा-दुल्हन सहित कुल पांच लोग सवार थे। आशंका है कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है।

गनीमत रही कि समय रहते सभी लोग कार से बाहर निकल गए, जिससे किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि, कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना की सूचना मिलते ही लालपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना में सभी लोगों का सुरक्षित बच निकलना राहत की बात है, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।






