रायपुर में रह रहे थे नक्सली पति पत्नी, युवक को पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया, पत्नी को भेजा जेल, पढ़िए पूरी खबर



रायपुर। रायपुर में चंगोराभाठा के एक घर से नक्सली पति-पत्नी गिरफ्तार हुए हैं। इन अर्बन नक्सलियों ने इलाज के बहाने एक महीने पहले ही किराए पर घर लिया था। हालांकि आरोपी रायपुर के अलग-अलग इलाकों में लंबे वक्त से रह रहे थे।

जानकारी के मुताबिक, युवक ने कई बड़े अफसर के घर ड्राइवर और गार्ड की नौकरी भी की है। फिलहाल युवक को पुलिस ने पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है। वहीं महिला को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।