जनपद परिसर पाटन में बनेगा नवीन मीटिंग हॉल, 25 लाख की लागत से हो रहे निर्माण कार्य का हुआ भूमिपूजन

पाटन । जनपद पंचायत पाटन परिसर में जल्द ही नवीन मीटिंग हाल का निर्माण होगा। मंगलवार को इसके लिए भूमिपूजन किया गया। ज्ञात हो कि पुराना सभागार भवन काफी जर्जर हो गया है। इसके लिए जनपद सदस्यों की मांग पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 25 लाख रुपये की स्वीकृति दी। इसके लिए जनपद सदस्यों ने मुख्यमंत्री भूपेंश बघेल व ओएसडी आशीष वर्मा का अभार जताया है। इस अवसर पर एसडीएम विपुल गुप्ता, जनपद अध्य्क्ष रामबाई सिन्हा, ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस महेंद्र वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप, उपाध्यक्ष देवेंद्र चन्द्रवँशी, जनपद सभापति रमन टिकरिहा, दिनेश साहू, रूप चंद साहू, विमला कोसरे, सुरेश निषाद, गुलाब ठाकुर, वंदना वर्मा, कविता साहू, मधु वर्मा, सरपंच कमलेश वर्मा, मनीष पटेल, सीईओ मनीष साहू, आरईएस एसडीओ आर एस गौर, राजाराम गहिरवार सहित जनपद पंचायत पाटन के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।