दामापुर से करपी तक विकास की नई राह: विधायक भावना बोहरा ने किया करोड़ों की सड़क का भूमिपूजन

पंडरिया। विधानसभा के ग्रामीण अंचलों में विकास को गति देने और क्षेत्रवासियों को सुगम आवागमन की सुविधा के लिए निरंतर प्रयासरत विधायक भावना बोहरा के द्वारा एक और बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हुई है।

मंगलवार को ग्राम करपीकला में विधायक भावना बोहरा ने 2 करोड़ 75 लाख 41 हजार रुपए की लागत से बहुप्रतीक्षित दामापुर-बरेजहा-भरेवापारा-करपी सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया और क्षेत्रवासियों को बधाई दी।

इस महत्वपूर्ण सड़क के निर्माण से ग्राम दामापुर, बरेजहा, भरेवापारा एवं करपी सहित आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आवागमन की सुविधा मिलेगी तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, रोजगार और दैनिक आवश्यकताओं से जुड़े कार्यों के लिए आने-जाने में समय और परेशानी दोनों कम होंगे।दामापुर से भरेवापारा होते हुए अमलडीहा, गौरकापा व दुल्लापुर जाने के लिए कापादह होकर घूमकर जाना नहीं पड़ेगा।

वहीं ब्लाक मुख्यालय आने में भी लोगों को सुविधा मिलेगी।ग्रामीण लंबे समय से इस सड़क को बनाने की मांग कर रहे थे।