ऊफरा मामला में आया नया मोड़, अब धर्मांतरित लड़की का अंतिम संस्कार गांव में ही होगा, परिजन अपने घर के पीछे ही दफनाएंगे, जेसीबी से गड्ढा खुदाई शुरू, एसडीओपी भी मौके पर, मामला शांत


पाटन। ग्राम ऊफरा में मानसी निषाद के निधन के बाद उसके अंतिम संस्कार का मामला विवाद में पड़ गया। ग्रामीणों के मुताबिक मानसी निषाद के परिजन ने अन्य कोई धर्म अपना लिया है। जिसके बाद ग्रामीण अब उसका अंतिम संस्कार गांव के मुक्तिधाम में नही करने देने को लेकर एकत्र हो गए। घटना की खबर लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी देवांश सिंह राठौर भी तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामला शांत कराया। जानकारी मिली है अब मालती का अंतिम संस्कार उसके परिजन अपने घर के ही पीछे स्थित खाली जगह पर करेगा। जिसके लिए जेसीबी से खुदाई भी शुरू कर दी गई है। कुछ दूरी पर ग्रामीण अभी भी बड़ी संख्या में जुटे है। वही पुलिस भी मौजूद है।