ग्राम झीट में 3 जुलाई को होगा एक दिवसीय विकासखंड स्तरीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

पाटन। संचालनालय आयुष विभाग छ. ग. शासन के निर्देशानुसार एवं जिला आयुष अधिकारी दुर्ग डॉ दिनेश चंद्रवंशी के मार्गदर्शन में साथ ही ग्राम पंचायत झीट के सरपंच श्री रूपेंद्र साहू के सहयोग से शासकीय आयुर्वेद औषधालय तर्रा द्वारा 3 जुलाई 2026 दिन शुक्रवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक कला मंच बाजार चौक झीट में आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें सभी प्रकार के साध्य एवं असाध्य रोगों का आयुर्वेद उपचार किया जाएगा साथ में आयुर्वेदिक दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया जाएगा । इस शिविर में दुर्ग जिले के विशेष अनुभवी आयुर्वेद चिकित्सकों की उपस्थिति रहेगी एवं साथ ही नेत्र जांच बीपी शुगर हीमोग्लोबिन की जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी । उक्त शिविर में जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती रेखा अरविंद जोशी मुख्य अतिथि एवं ग्राम पंचायत झीट के सरपंच श्री रूपेंद्र राजू साहू विशेष अतिथि होंगे।