नगरी, सिहावा, बेलरगाव ।परिक्षेत्रीय साहू समाज बेलरगांव द्वारा एक दिवसीय नेत्र शिविर का आयोजन किया गया।इस शिविर में कुल 115 मरीजों का स्वस्थ्य प्रशिक्षण किया जिसमें मोतियाबिंद के मरीज 15 लोग पाएं गए एवं सामान्य मरीजों का ईलाज तुरंत किया गया।और 15 मोतियाबिंद के मरीजों को जिला चिकित्सालय धमतरी के लिए रेफर किया गया है।

जिसमें स्वास्थ्य विभाग के डा. जयकिशन नाग,नेत्र चिकित्सा देवेंद्र साहू, राकेश साहू, गजानंद पैकरा, योगेन्द्र बोक्षा ,नागेंद्र साहू, एवं महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता अंबिका साहू वं मितानिन चंदा सोनी, अस्तला निषाद, वीणा साहू,डुपकेशवरी ध्रुव, तुलसी टणडन,दुरपंत नेताम,चित्रा भारती सहित समस्त स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ उपस्थित थे।इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए साहू समाज के तहसील अध्यक्ष कंवल साहू, परिक्षेत्रीय अध्यक्ष मनीराम साहू, लिलबंर साहू,भूपेंद्र साहू, योगेश साहू, उत्तम साहू, उमेश साहु, यतेंद्र साहू,किरण साहू सहित सभी साहू समाज के पदाधिकारी लगे हुए थे।






