पाटन ।
मंडी प्रांगण पाटन में आगामी 17 मार्च 2026, मंगलवार को एक दिवसीय स्वस्थ पंचायत सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा। सम्मेलन में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि तथा स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण से जुड़े कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद Vijay Baghel उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पाटन विधायक Bhupesh Baghel करेंगे।
सम्मेलन में विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत दुर्ग की अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष कीर्ति नायक, जनपद पंचायत पाटन के उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा तथा नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष योगेश निक्की भाले सहित जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, सरपंच एवं पंचगण शामिल होंगे।
आयोजकों के अनुसार सम्मेलन में पंचायत स्तर पर स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण से जुड़े मुद्दों, योजनाओं और जागरूकता पर चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम का आयोजन विकासखण्ड पाटन की ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समितियों द्वारा किया जा रहा है।
आयोजकों ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।







