सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोंगरगढ़ में एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया

केशव साहू
डोंगरगढ़ कार्यक्रम का आरंभ विद्यालय के शिक्षा समिति के पूर्व अध्यक्ष सुनील जैन सचिव अविनाश ब्राह्मणकर प्राचार्य प्रकाश यादव प्रधानाचार्य जागेश्वर लाल निषाद वरिष्ठ आचार्या श्री मती झुंपा मंडल के द्वारा पूजा अर्चना से हुआ। वरिष्ठ आचार्य सुरेश दास वैष्णव द्वारा उपस्थित अतिथियों का तिलक अभिनंदन कर स्वागत किया गया ।वंदना सत्र में सभी आचार्यों को वंदना प्रार्थना का अभ्यास करवाया गया तत्पश्चात विद्यालय के प्राचार्य प्रकाश यादव ने आदर्श आचार्य के बारे में विस्तार से जानकारी दिए एवं उनके कर्तव्यों का बोध कराया एवं आचार्य में क्या-क्या गुण होने चाहिए इनको समझाया। सुनील जैन ने नए सत्र की शुभकामनाएं देते हुए सभी को निष्ठा लगन से कार्य करने की बात कही तत्पश्चात विभिन्न विभागों के वरिष्ठ आचार्य ने हिंदी ,गणित, विज्ञान ,संस्कृत अंग्रेजी ,सामाजिक विज्ञान शिशु विभाग कृषि विभाग पर्यावरण आदि विषयों पर अपने मासिक कार्य योजना का प्रस्तुत किये। अविनाश ब्राह्मणकर ने नवाचार शिक्षण के विषय में सविस्तार समझाया एवं एवं हमेशा सीखते रहने की बात कही। प्रधानाचार्य जागेश्वर लाल निषाद और वरिष्ठ आचार्य थैलेश साहू ने आचार्यो को विशेष दिशा निर्देश प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में डिकेंश साहू ने शारीरिक व्यायाम योग का अभ्यास करवाया। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरा विद्यालय परिवार का सहयोग रहा।