पंडरिया।अक्षय ऊर्जा विकास निगम (क्रेडा) के दिशा-निर्देशों के अनुसार विकासखंड पंडरिया के अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल सोमनापुर (नया) में विद्यालय स्तर पर ‘ऊर्जा संरक्षण , ऊर्जासंरक्षणकी कुंजी है’। इस विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं एवं 10वीं के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

बच्चों ने उकेरे ऊर्जा संरक्षण के चित्र:
प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने अपनी कल्पना से ऊर्जा बचाने और नवीकरणीय (Renewable) ऊर्जा का अधिक उपयोग करने के विचारों को चित्रों के माध्यम से बेहतरीन ढंग से प्रदर्शित किया। साथ ही, आकर्षक स्लोगन लिखकर समाज में ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश भी दिया।
ऊर्जा संरक्षण आज के समय की जरूरत:
संस्था की विज्ञान शिक्षिका ज्योति ध्रुव ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज के समय में ऊर्जा संरक्षण सभी के जीवन की एक अहम जरूरत बन गया है। प्रकृति द्वारा दिया गया ईंधन हमारे लिए एक अनमोल तोहफा है। इसे भविष्य के लिए सुरक्षित रखने हेतु ऊर्जा संरक्षण के लिए हम सभी को जागरूक होना बेहद आवश्यक है।
विजेता प्रतिभागियों का हुआ सम्मान:
इस चित्रकला प्रतियोगिता में प्रीति साकत ने प्रथम, संजना चेलसे ने द्वितीय और आरती धृतलहरे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संस्था के वरिष्ठ व्याख्याता संतोष कुमार साहू ने ऊर्जा संरक्षण के विषय पर विस्तार से चर्चा किया। एवं सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर संस्था प्रमुख सहारुद्दीन, विज्ञान प्रभारी ज्योति ध्रुव, महेंद्र कंठले, योगेश कुमार गुरुदिवान, शकुन पाटले, मनीषा मार्को एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।







