खड़ी पिकअप को तेज रफ्तार हाइवा ने ठोकर मारी, दो सब्जी विक्रेता की मौके पर मौत, सड़क पर घंटो लगा रहा जाम, पंचर होने के बाद पिकअप का टायर बदल रहा था


सांकरा ।  सिलतरा के समीप आज एक दर्दनाक हादसे में एक महिला समेत दो की मौत हो गई वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं….घटना दोपहर बाद कि है जब मुंगेली से पिकप वाहन में सब्जी बेंचने वाले सब्जी लेकर खमतराई आ रहे थे पिकप पंचर होने से सिक्स लाइन पर वह टायर बदल रहे थे तभी तीव्र रफ्तार से आ रहे हाइवा ने पिकप को पीछे से टक्कर मारी ओर पिकप के पीछे बैठे सब्जी विक्रेताओं व चालक को रौंद दिया…घटना में पिकप चालक एवं सब्जी विक्रेता महिला की मौके पर ही मौत हो गई व दो सब्जी विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गए…घटना के बाद सिक्स लाइन पर एक तरफ का मार्ग बन्द करना पड़ा जिससे काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही….यहां यह बताना लाजमी होगा कि सांकरा से सिमगा सिक्स लाइन बेतरतीब ढंग से बनाने और सड़क के दोनो तरफ बड़ी संख्या में उधोग व गांव लगे होने के बाबजूद सांकरा सिलतरा में अंडरब्रिज न होने से अब तक सैंकड़ो लोग सड़क पार करते अपने प्राण गंवा चुके हैं तब भी एनएचएआई के कानों में जूं तक नहीं रेंगी है।