पुराने जर्जर पुलिया का एक हिस्सा ढह गया। आवागमन के लिए बढ़ी मुश्किलें, घटिया निर्माण की खुली पोल, ग्रामीणों ने किया नए पुलिया की मांग

आशीष दास

कोंडागांव/विश्रामपुरी । विकास खंड बड़ेराजपुर के अंतर्गत विश्रामपुरी से बड़बत्तर मार्ग में स्थित ग्राम पंचायत पारोंड के पास बहीनाला पर बनी बहुत पुराने जर्जर पुलिया के एक बड़ा नीचे का हिस्सा 22 अप्रैल शुक्रवार को भरभरा कर पूरी तरह से टूट गया है। जहां कभी भी कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है।

ग्राम पंचायत पारोंड के सरपंच पति लक्षमण मरकाम ने बताया कि यह पुलिया लगभग दो वर्ष पहले ही पूरी तरह से जर्जर हो चुका था, जिसकी लिखित जानकारी एवं फोटो सहित दिनांक 02/07/2021 को कोंडागांव कलक्टर से मिलकर दिया गया था और अचानक 22 अप्रैल को दोपहर लगभग 12 बजे के आसपास बड़ी हादसा होने से बच गया। एक पिकप वाहन जैसे ही पुलिया को पार किया कि बहुत जोर से आवाज आने लगी। तब आसपास के लोग तुरंत उस स्थान पर पहुंच कर सरपंच को सूचना दिए। सूचना बाद तुरंत सरपंच पति घटना स्थल पहुंचकर ग्रामवासियों के सहयोग से संकेत के रूप में पेड़ के डालियां, पत्थर पुलिया के ऊपर पुलिया के सामने डाल दिया गया ताकि बड़ी हादसा न हो। क्योंकि पुलिया के एक किनारे में लगा पाइप पूरी तरह नीचे गिर गया,अब केवल ऊपर में ही स्लैप ही बचा है और वो भी बिना छड़ का। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिया का स्लैप ढलाई बिना छड़ का ही हुआ था जो पुलिया टूटने पर ठेकेदार द्वारा घटिया निर्माण का पता चला।

बता दें कि इस सड़क से दिन रात ओवर लोडिंग गाडियां गुजरती रहती है जिसमे विश्रामपुरी से बड़ेबत्तर तक खाद्यान्न वितरण सहित अन्य गाड़ीयां इसी रोड़ से गुजरती है। इसी प्रकार कई तरह के शासकीय एवं अन्य रहगीरो का आवागमन 24 घंटा इसी सड़क पर से होते रहता है। पुलिया टूटने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई अब नया पुलिया बनाने की मांग कर रहे हैं।