पाटन थाना के इस ग्राम में बड़ी मात्रा में गांजा के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, मुखबीर की सूचना पर पुलिस की दबिश, पढ़िए पूरी खबर


    पाटन। पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन  देवांश सिंह राठौर के मार्गदर्शन पर पाटन पुलिस ने गांजा के साथ एक व्यक्ति को पकड़ने में सफलता हासिल की है। जानकारी के मुताबिक  दिनांक 08.01.2024 को पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम सोरम निवासी लवकुश वर्मा के द्वारा अपने घर मकान कमरा अंदर मादक पदार्थ गांजा अवैध रूप बिक्री करने हेतु रखा है कि सूचना मिलने पर सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर पाटन पुलिस द्वारा तत्परता पूर्वक ग्राम सोरम मुखबीर के बताये अनुसार ग्राम सोरम आरोपी के मकान का तलाशी पर एक लाल रंग के कपडा का थैला जिसमें सफेद पट्टी लगा हुआ जिसके अंदर भरा हुआ पालीथीन के अदंर अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ है जिसके संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी के द्वारा बताये कि वे मरोदा के किसी व्यक्ति के द्वारा लाकर छोडा गया बताये। उक्त आरोपी का मौके पर कार्यवाही कर आरोपी के खिलाफ थाना पाटन में अप.क्रं. 08/2024 धारा 20(ख)एनडीपीएस एक्ट कायम कर विवेचना में लिया आरोपी के कब्जे से एक लाल रंग की कपडा के थैला सफेद रंग पट्टी लगा हुआ पालीथीन के अंदर में भरी मादक पदार्थ गांजा कुल वजन 02 किलो 297 ग्राम होना पाये जिसकी बाजारू कीमती 20 हजार रूपये एवं बिक्री रकम 500/- रूपये कुल जुमला कीमती 20,500/-रू. को जप्त किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है आरोपी लवकुश वर्मा पिता स्व. पंचराम वर्मा उम्र 45 वर्ष सा. ग्राम सोरम थाना पाटन जिला दुर्ग को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक राजकुमार लहरे ,उप निरी.सी.आर.ठाकुर, सउनि चंद्रशेखर सोनी , प्र.आर. 766 रोमन सोनवानी प्र.आर. चालक ठाकुर राम यादव ,आर. राजकुमार चंद्रा, अश्वनी, दिलेश्वर पठारे, होमन साहू , गुमान, सुनील साहू, हेमलाल चेलक, म.आर. राजेश्वरी की सहराहनीय भूमिका रही है।