पाटन। रानीतराई थाना का क्षेत्र के अंतर्गत पेट दर्द से परेशान होकर एक व्यक्ति ने फांसी लगा ली जिसके बाद पुलिस को सुचना दी गई है।
बता दें कि मामला रानीतराई थाना क्षेत्र के ग्राम असोगा में आज दोपहर करीब 1 बजे अपने घर मे फांसी लागकर आत्महत्या कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार संतोष कुमार देवांगन (48वर्ष) ने अपने घर मे फांसी लगाकर कर आत्महत्या कर लिया। घटना के समय घर मे कोई नही था। टीवी का आवाज ज्यादा सुनकर छोटे भाई भवँर लाल देवांगन का लड़का टेकेंद्र देवांगन घर मे जाकर देखा तो मृतक फंदे में झूला मिला। जिसके बाद उस युवक ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। बताया जाता है कि मृतक कई वर्षों से पेट दर्द से परेशान था।