पाटन।।कांग्रेस नेता राहुल गाँधी पदयात्रा करते हुवे भारत जोड़ो पदयात्रा निकाल रहे है। कन्याकुमारी से अपनी यात्रा की शुरुआत की गई है। आपको बता दे कि एक भारत जोड़ो यात्रा पाटन में भी हो रहा है। अंतर सिर्फ यही है कि पाटन में जो भारत जोड़ने का काम हो रहा है उसका माध्यम क्रिकेट का खेल है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व उनके ओएसडी आशीष वर्मा के मांर्गदर्शन में पाटन में राष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन को हम भारत जोड़ो इसलिए कह सकते है कि स्पर्धा में छत्तीसगढ़ के अलावा भारत के अन्य राज्यो से क्रिकेट के खिलाड़ी अपने टीम के साथ आये है। पाटन में भी पूरे भारत का रंग देखने मिल रहा है। आयोजक सूरज जोशी , संरक्षक विष्णु चन्द्रकर की गई इस पहल से पाटन के क्रिकेट मैदान पर अनेकता में एकता का परिचय खिलाड़ी दे रहे है। स्पर्धा में कर्नाटक, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, ओडिशा सहित अन्य राज्य से टीम आई हुई है।

- September 17, 2022