शैलदेवी महाविद्यालय अण्डा में स्पीक मैके द्वारा शास्त्रीय संगीत की ध्रुपद गायन शैली एवं मृदंग व तानपुरा वादन का कार्यक्रम संम्पन्न हुआ

अंडा। शैलदेवी महाविद्यालय अण्डा में 27 मार्च 2025 को स्पीक मैके द्वारा शास्त्रीय संगीत की ध्रुपद गायन शैली एवं मृदंग व तानपुरा वादन का कार्यक्रम संम्पन्न हुआ। उपरोक्त कार्यक्रम में खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय के श्री पृथ्वीराज कुमार एवं श्रीमती सोनबाला कुमार ने अपनी प्रस्तुति दी। महाविद्यालय के सभी शिक्षकों व विद्यार्थियों ने प्रस्तुति का आनंद लेते हुए गायन में सुर-ताल मिलाया तथा प्रस्तुति के सहभागी बने। तत्पश्चात् विद्यार्थियों ने संगीत एवं कला के संबंध में अपनी जिज्ञासा प्रकट की एवं सार्थक चर्चा कर अपना ज्ञानवर्धन भी किया।


उल्लेखनीय है कि स्पीक मैके एक सोसायटी है जो भारतीय शास्त्रीय संगीत, नृत्य, लोकसंगीत एवं योग व ध्यान को बढ़ावा देने तथा भारत की सांस्कृतिक विरासत को सामान्य जन तक पहुँचाने तथा उन्हें जागरूक करने का कार्य करता है।
कार्यक्रम का सफल संचालन रसायन विभाग की सहायक प्राध्यापक सुश्री अदिति बंजारे द्वारा किया गया।