शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पौनी में गुरु पूर्णिमा पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

पंडरिया।ब्लाक के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पौनी में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।छात्र-छात्राओं द्वारा सामूहिक रूप से गुरु वंदना और भक्ति गीत प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थी अपने प्रिय शिक्षकों को तिलक लगाकर , उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।इस दौरान छात्र , छात्राओं के द्वारा गुरु के महत्व पर भाषण, कविता सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
प्रधान पाठक रामभाऊ जायसवाल एवं शिक्षक नवीन जायसवाल, देवकीनंदन शर्मा, इंदुकला राजपूत के द्वारा विद्यार्थियों को अनुशासित रहने, निरंतर अध्ययन करने और एक अच्छा नागरिक बनने की प्रेरणा दिया ।