बच्चों में आत्मनिर्भरता, स्वरोजगार, उच्च शिक्षा, के लिए ज़िंदगी न मिलेगी दोबारा कार्यक्रम का हुआ आयोजन

कुम्हारी। स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुम्हारी में ज़िंदगी न मिलेगी दोबारा कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज भिलाई व कुम्हारी इकाई के द्वारा किया गया। यह आयोजन 16 अगस्त से 9 सितंबर तक विभिन्न स्कूल व कॉलेजो में आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य आत्मनिर्भरता, स्वरोजगार व स्वालंबन, उच्च शिक्षा व दिशा, स्वस्थ जीवन शैली व पर्यावरण जीवन का आधार, ट्रैफिक नियम और सड़क सुरक्षा के प्रति छात्रों को जागरूक करना है।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज सेवी संजय बघेल थे उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि-” हम स्वतंत्र भारत के नागरिक है हमे भगवान ने जीवन दिया है हम यह जीवन किस प्रकार से जीयें कि अपने देश को और आगे बढ़ा सकें। हम सबका लक्ष्य होता है बड़े और अच्छे स्कूल में पढ़े और एक अच्छी नौकरी करें , मगर हमे सिर्फ नौकरी के पीछे नहीं जाना चाहिए हमे व्यापार कर आत्मनिर्भर भी बनना है और भारत की अर्थ व्यवस्था को और मजबूत करना है।

हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यह सपना देखा है कि भारत को 2047 तक विकसित देश बनाना है लेकिन हमारा देश तब विकसित बनेगा जब हमारा प्रदेश विकसित होगा, छोटे गांव कस्बे विकसित होंगे।” इस कार्यक्रम में छात्रों से बहुत सारे सवाल भी पूछे गए और सही जवाब देने वाले छात्रों को उपहार दिया गया। कार्यक्रम के अंत मे विद्यार्थोयों को आत्मनिर्भर, विकसित भारत के लिए योगदान, बेहतर शिक्षा , स्वस्थ जीवन व ट्रैफिक नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में विक्रम सिंह देव कार्यकारी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स, अजय भसीन प्रदेश महामंत्री छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स शंकर बजाज, संजय चौबे , दिलीप स्टार्क, राजेश शर्मा, शंकर सचदेव, सुनील मिश्रा, कुलदीप लालवानी, अध्यक्ष रामाधार शर्मा , सांसद प्रतिनिधि सुजीत यादव, रामकुमार सोनी, मनोज वर्मा, मिथलेश यादव और अवधेश शुक्ला, गोपाल राठी, विशाल राठौड़, अशोक राठी और मोनू शर्मा सहित प्राचार्य श्रीमति लता रघु कुमार तथा शाला के अध्यापकगण और छात्र छात्राएं उपस्थित थे । कार्यक्रम का सफल संचालन सुनील मिश्रा ने किया।