पाटन। ग्राम पंचायत सिकोला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सिकोला की सरपंच गीतेश्वरी सपहा सहित जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष रानी बंछोर, मंडल सह कोषाध्यक्ष अतीश सपहा, भाजपा नेता केशव बंछोर, उपसरपंच लोकेश साहू, सचिव दिनेश साहू, अंजू अली, अनसूया खुटियारे, मेनका साहू, मेनका मिश्रा, गायत्री वर्मा, पंच ईश्वरी सपहा, मोहिनी साहू, चुम्मन साहू, कीर्ति जांगड़े, नारायणी ठाकुर, दुलारी यादव, लीलगर निषाद एवं शंकर निषाद सहित सभी पंच मौजूद रहे।इस दौरान सेवा संकल्प अभियान के तहत जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई तथा ग्रामीणों के बीच शासन की योजनाओं और जनसेवा से संबंधित गतिविधियों को लेकर जानकारी साझा की गई।







