पाटन।बुधवार को धमधा में आयोजित जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में संस्कार पब्लिक स्कूल, आमालोरी (गाड़ाडीह) के प्रतिभाशाली छात्र अक्षत साहू (कक्षा 7वीं) ने अपनी चतुर रणनीति और सूझबूझ से शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 संभाग स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए चयन हासिल किया है।
अक्षत की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार गौरवांवित है। अब वे संभाग स्तर पर अपनी बुद्धिमत्ता और प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।
संस्कार पब्लिक स्कूल परिवार की ओर से अक्षत को इस सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की जाती हैं।







