जल जन सेवा संकल्प ग्रा०पं० मुनमुना अंतर्गत सा० सगोना में कांति जलाशय योजना हेतु जल संरक्षण, बांध सुरक्षा पर जन संवाद संपन्न


पंडरिया-नगर से सटे ग्राम सगौना में रविवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत जल जन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें क्रांति जलाशय की बांध की सुरक्षा एवं जल संरचना के जल संरक्षण एव जल का उचित उपयोग तथा जल संरचना की नहर प्रणाली के रखरखाव के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। जल संसाधन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी के. के. शर्मा द्वारा कृषक गण जनप्रतिनिधियों को विस्तार से बांध सुरक्षा के संबंध में, जलाशय के जल उपभोग एवं नहर प्रणाली के रखरखाव के बारे मे जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने उक्त बैठक में उत्साह पूर्वक भाग लिया एवं जानकारी को ध्यान से सुना एवं बांध के संरक्षण एवं नहर प्रणाली के रखरखाव सबंधी सुझाव भी दिये।बैठक पश्चात सभी लोगो ने जलाशय में जाकर संयुक्त रूप से बाँध का निरीक्षण किया।
संगोष्ठी में जन प्रतिनिधि राजकुमार नेताम जनपद सदस्य सरपंच लीलाबाई, पंचगण शांति बाई, श्याम, धुलियाबाई मरकाम,श्रीशंकर धुर्वे एवं ग्रामीणजन व कृषक गण के साथ साथ जल संसाधन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी के के शर्मा, स्थल सहायक उमेश तिवारी व अन्य कर्मचारी गण उपस्थित थे।