जल,जन सेवा संकल्प ग्राम पंचायत खैरझिटी में घोघरा व्यपवर्तन योजना हेतु जल संरक्षण पर जन संवाद संपन्न

पंडरिया।सभी विभागों के अनुसार जल संसाधन विभाग द्वारा भी सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। शासन के निर्देशानुसार 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक संचालित सेवा संलक्प अभियान के अंतर्गत जल जन सेवा संकल्प हेतु जल संसाधन विभाग द्वारा जारी कैलेंडर के परिपालन में गुरुवार को ब्लाक के घोघरा व्यपवर्तन योजना के निकटवर्ती ग्राम घोघरा, ग्राम पंचायत खैरझिटी में एक महत्वपूर्ण जन संवाद एवं निरीक्षण कार्यक्रम का आयोजित किया गया।


इस अवसर पर जल संसाधन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा कृषक, ग्रामवासियों के साथ योजना अंतर्गत सिंचाई कमाण्ड, नहर की अंतिम क्षेत्र तक पानी पहुंचाना, जल उपयोग, नहरों के रख-रखाव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ नहर में मिट्टी बंधना, नहर बैक को न तोड़ने की भी जानकारी प्रदाय की गई। बताया गया कि संयुक्त प्रयास से नहर की अंतिम छोर तक सिंचाई की जा रही है।

कार्यक्रम में जल उपयोग जन भागीदारी के महत्व पर भी विशेष प्रकाश डाला गया।इस जन संवाद कार्यक्रम में जल संसाधन विभाग की ओर से के. के. शर्मा (अनुविभागीय अधिकारी जल संसाधन उपसंभाग पंडरिया तथा उपअभियंता योगेश्वर सिन्हा एवं उमेश तिवारी, स्थल सहायक उपस्थित रहे।

ग्राम खैरझिटी के सरपंच चैतराम धुर्वे पंचगण तथा बड़ी संख्या में आम जनमानस ने इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। ग्रामीणों में अधिकारियों की बातों को ध्यानपूर्वक सुना, समझा।साथ ही संरक्षण एवं व्यपवर्तन एवं नहरों की सुरक्षा की दिशा में अपने बहुमूल्य विचार भी व्यक्त किए।