पाटन ब्लॉक के ग्राम तर्रा में लगाया गया जन चौपाल, पीएम आवास हितग्राही हुए शामिल

पाटन।।ग्राम पंचायत तर्रा जनपद पंचायत पाटन में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया…प्रथम एवं द्वितीय किस्त प्राप्त हितग्राहियों को जल्द ही आवास पूर्ण किए जाने हेतु जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में अवगत कराया गया..उपस्थित जनपद अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक जिला पंचायत सभापति नीलम राजेश चंद्राकर जी एवं मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर सरपंच ग्राम पंचायत तर्रा विशेष रूप से उपस्थित हुएl