पाटन। पाटन ब्लॉक के सबसे ग्राम सेलूद में आज दोपहर को पानी के भीतर से देशी शराब का पौवा मिलने की जानकारी सामने आई है।
जानकारी के मुताबिक तांदूला मुख्य नगर से तर्रा माइनर में सेलूद से बोहरडीह मोड़ पुलिया के पास कुछ बच्चे नहर में मछली पकड़ने के लिए जाल लगाया था। जब जाल को निकाला गया तो इसमें चार से पांच देशी शराब के पौवा मिला। जैसे ही इसकी जानकारी हुई तो कुछ लोग और नहर में उतरे और शराब की तलाश करने लगे। इसके बाद पौवा निकलने का सिलसिला जारी रहा। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले उतई पुलिस द्वारा सेलूद में अवैध शराब बिक्री करने वालो पर धरपकड़ कर कार्रवाई की है। ऐसा माना जा रहा है कि कार्रवाई की डर से कोचियों द्वारा शराब को नहर में फेंक दिया होगा या फिर छुपा दिया होगा। नहर से शराब निकलने की चर्चा हो रही है।







