बीआरसी भवन पाटन में संकुल समन्वयकों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित, दिए गए कड़े निर्देश


​आज बीआरसी भवन पाटन में विकासखंड के समस्त संकुल समन्वयकों (CAC) की एक महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक बीईओ श्री डालेंद्र देवांगन के दिशानिर्देश से एबीईओ श्री प्रदीप महिलांगे, एबीईओ श्रीमती सविता देशलहरे, एबीईओ श्रीमती आकांक्षा अग्रवाल एवं बीआरसीसी श्री गुनेश्वर प्रसाद वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुई, जिसमें शाला संचालन, शैक्षणिक प्रगति तथा विभागीय योजनाओं की बिंदुवार गहन समीक्षा की गई।
​जिसमे शिक्षकों का ‘प्रशस्त ऐप’ प्रशिक्षण 13 अगस्त तक एवं दिव्यांग (CWSN) बच्चों का चिन्हांकन व यू-डायस प्रविष्टि 25 अगस्त तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। एफ एल एन बेसलाइन सर्वे का ओएमआर टेस्ट की प्रक्रिया बताई गई।
​प्राथमिक में हिंदी व मिडिल में अंग्रेजी शिक्षण पर विशेष ध्यान देने के साथ प्राथमिक में 20 तक व मिडिल में 25 तक पहाड़ा अभ्यास कराने को कहा गया। 25 अगस्त तक चयनित शालाओं में से 100% लक्ष्य प्राप्त करने वाले विद्यालयों व शिक्षकों को पुरस्कृत किया जाएगा।

​साथ ही कक्षा 8वीं, 10वीं व 12वीं के मासिक आकलन की प्रविष्टि, कक्षा 10वीं के पात्र बच्चों (80%+ अंक एवं आय ₹2 लाख से कम) की विद्याधन स्कॉलरशिप तथा JEE, NEET, JNV व NMMS के CBT टेस्ट हेतु आवेदन विनोबा ऐप के माध्यम से कराने के निर्देश दिए गए।

​ शाला परिसर और मध्यान्ह के भोजन किचन में साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए गए तथा समस्त पंजी का अद्यतन करने , दैनंदिनी लिखने , प्रतिदिन ऑनलाइन उपस्तिथि पर जरूरी निर्देश दिए गए।

​अंतिम में बी आर सी गुनेश्वर वर्मा के द्वारा आभार प्रदर्शन एवं स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाओं के साथ बैठक का समापन किया गया