बलराम यादव
पाटन। दुर्ग पाटन स्टेट हाइवे पर पाटन से पंडर के मध्य वर्मा बोरवेल के पास आज एक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। बाइक में पति पत्नी अपने दो बच्चों के साथ पाटन से दीपावली की खरीदी कर अपने घर लौट रहे थे। तभी उक्त स्थल पर बाइक अनियंत्रित हुई। इस घटना में महिला और बच्चों को ज्यादा चोट आई है। जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज जारी है। घायल पति पत्नी और बच्चे ग्राम छाटा का रहने वाले है। फिरहाल महिला की सिर पर ज्यादा चोट आई है।

जानकारी के मुताबिक वर्मा बोरवेल के सामने सड़क की क्षमता से अधिक भार वाले वाहन चलने के कारण सड़क पर रटिंग ( टायर के रेखा) बन गई है। यह ऊबड़ खाबड़ हो गया है। इसी में बाइक सवार अनियंत्रित हो जाते है। इस कारण दुर्घटना होती है। इसी जगह अभी कुछ दिन पहले भी इसी तरह की घटना हुई थी। लोक निर्माण विभाग के अधिकारी रोज इसी मार्ग से गुजरते है। लेकिन इस पर ध्यान नहीं गया। या फिर कहे कि ध्यान दिया ही नहीं जा रहा है। बाइक सवार अपनी जान जोखिम में डालकर दोपहिया चला रहे है। अगर जल्द ही इसे सुधरा नहीं गया तो और भी दुर्घटना बढ़ने का संभावना है। घायलों का इलाज जारी है।






