पाटन। पाटन से रानीतराई मार्ग पर चंडी मंदिर के पास रेत से भरी एक हाइवा अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के दौरान हाइवा सड़क के डिवाइडर की रेलिंग को तोड़ते हुए पलटी।
बताया जा रहा है कि हाइवा ओवरलोड थी और तेज रफ्तार में चल रही थी, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। दुर्घटना के बाद सड़क पर रेत बिखर गई, जिसके कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया है।
स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने यातायात को फिलहाल वन-वे कर दिया है ताकि आवाजाही सुचारू रूप से जारी रह सके। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी हुई है।







