दो साल से गुढियारी में अवैध रूप से चल रहा था आरा मिल, वन विभाग की भनक तक नहीं लगी, शिकायत मिलने पर आज पहुंचे कार्रवाई करने, लकड़ी और मशीन को किया जा रहा जप्त



बलराम यादव
पाटन। पाटन ब्लॉक के ग्राम गुढ़ियारी में पिछले 2 साल से अवैध रूप से आरा मिल का संचालन किया जा रहा था । पिछले 2 साल में वन विभाग को खबर ही नहीं लगी उसके नाक के नीचे अवैध रूप से आरा मिल का संचालन हो रहा है।  मजेदार बात यह है की मुख्य सड़क के किनारे ही आराम मिल स्थित है यहां से फॉरेस्ट विभाग के अफसर का भी आना जाना रहता है लेकिन इस तरफ किसी का ध्यान नहीं गया।  सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक जिसके जमीन पर स्थापित है उन्होंने ही वन विभाग के अधिकारियों को फोन करके शिकायत किया।  इस आधार पर आज फॉरेस्ट विभाग की टीम सुबह से ही दस्तक दे चुकी है । वहां पर पहुंचने पर आरा मिल का कोई भी दस्तावेज नहीं मिला । खबर लिखे जाने तक कार्रवाई जारी है।  मौके पर  तहसीलदार मनोज रस्तोगी भी पहुंच चुके हैं वह भी जो आरा मिल परिसर के बाहर लकड़ी डंप किए गए हैं उनका कार्रवाई कर रहे है। राजस्व विभाग फॉरेस्ट विभाग अलग-अलग कार्रवाई करने में जुटे हुए हैं ।। विभाग  के अधिकारी सहित मैदानी अमला कार्रवाई में जुटे है।