नगर के श्री नारायण वर्ल्ड स्कूल में बाल दिवस पर स्कैवेंजर हंट और रिडल चैलेंज का हुआ आयोजन…. बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण भी हुआ

पंडरिया।नगर में श्री नारायण वर्ल्ड स्कूल द्वारा नगर में पहली बार किया गया स्कैवेंजर हंट और रिडल पजल चैलेंज गतिविधि का आयोजन जिसमे सभी बच्चों ने पूरे उत्साह से खोज में हिस्सा लिया।खोज पहेली आधारित चुनौतियों के माध्यम से बच्चों की तार्किक कौशल और अवलोकन शक्ति रचनात्मक क्रियात्मक सोच और टीम भावना से कार्य को प्रोत्साहित किया गया।
स्वास्थ परीक्षण का भी किया गया।आयोजन
नारायण वर्ल्ड स्कूल बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए 16 नवंबर को एम एम यू यूनिट पंडरिया के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर के100 से भी अधिक बच्चों का स्वास्थ्य परिक्षण किया गया। इस कार्य की जिम्मेदारी शिक्षकोंके साथ छात्रों ने भी निभायी जिससे छात्रों को कार्यकुशलता , व्यवस्था और उत्तरदायित्व अनुशासन का गुण विकसित हो सके शिविर में वजन, ऊंचाई आंखों की जांच साथ ही स्वास्थ्य जागरूकता और संतुलित आहार के बारे में जरूरी परामर्श दिया गया।
नारायण वर्ल्ड स्कूल के विद्यालय प्रबंध का कार्य नई सोच ,नई अनुभव के जरिए सीखने का अवसर देना है। यहां रचनात्मक , और सृजनात्मक और प्रयोग आधारित शिक्षा पर जोर दिया जाता है।