गौरा गौरी विसर्जन शोभायात्रा के दौरान सिर फुटव्वल मारपीट, पाटन के पूर्व जनपद सदस्य सहित तीन पर अपराध दर्ज, पुलिस ने गिरफ्तार किया


पाटन। पाटन ब्लॉक के ग्राम झीट में गौरा  गौरी विसर्जन शोभायात्रा के दौरान सिर फ़ुट्टवल हुआ। बाजा में नाचने के दौरान शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। इस मामले में अमलेश्वर पुलिस ने अपराध दर्ज कर पूर्व जनपद सदस्य अंशु रजक और उनके दो साथियों पर अपराध दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वही चर्चा में है कि न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि झीट में ठाकुर समाज द्वारा गौरा गौरी विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई थी। इसी दौरान  क्रांति चौक के पास पटेल पारा पहुंचा। यहां पर दो पक्ष में विवाद हुआ। विवाद मारपीट में बदल गया। आवेदक सरजू ठाकुर के शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की है।