पाटन। भिलाई महिला महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर विकास खण्ड पाटन के ग्राम नारधी में आयोजित किया गया। शिविर का उद्घाटन सरपंच ललित सिन्हा, उपसरपंच शारदा प्रसाद वर्मा पंचगण एवं ग्रामीणों उपस्थिती में किया गया। उद्घाटन पश्चात् स्वयं सेवकों द्वारा पैदल मार्च करते हुए ग्राम का भ्रमण किया गया। शिविर के दौरान पशु चिकित्सक डा. उदय प्रताप जोशी और उसकी टीम के द्वारा ग्राम नारधी में पशुचिकित्सा शिविर किया गया ।

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पाटन के सहयोग से स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, बौद्धिक चर्चा के साथ हु संगीतमय भजन आयोजन गायत्री शक्ति पीठ दुर्ग एवं उनकी टीम के भजन की प्रस्तुती दी गई। शिविर में कृषि , उद्यानिकी सहित जैविक खेती से संबंधित जानकारी विषय विशेषज्ञों द्वारा ग्रामीण किसानों को दी गई। कैरियल को लेकर स्वयं सेवकों द्वारा पूछे सवाल का भी जवाब कैरियर काउंसलर द्वारा दिया गया। शिविर के दौरान स्वयंसेवकों द्वारा नशामुक्ति रैली, महिला सशक्तिकरण, स्वच्छता जागरुकता, स्वास्थ्य जागरुकता, विकसित भारत 2047, डिजिटल साक्षरता रैली के माध्यम से जागरुकता लाने का प्रयास किया।
शिविर में ग्रामीण बल्कि बालिकाओं के लिए ग्रामीण खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, रांगोली, मेहदी प्रतियोगिता, महिलाओं के लिए छत्तीसगढ़ी व्यंजन, खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गयी।
सात दिवसीय विशेष शिविर का सामान एवं पुरस्कर विवरण ग्राम नारधी के सरपंच सरपंच ललित सिन्हा जी मुख्य आतिथ्य, शारदा प्रसाद वर्मा उपसरपंच के विशिष्ट अतिथि एवं मिलाई महिला. की प्राचार्य संध्या मदन मोहन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना डा. राजश्री शर्मा, हेमलता सिदार के नेतृत्व के एवं दिशा निर्देश में शिविर का सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।






