शा.चन्दूलाल चन्द्राकर कला एवं विज्ञान महाविद्यालय पाटन के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन ग्राम केसरा में

पाटनशा० चन्दूलाल चन्द्राकर कला एवं विज्ञान महाविद्यालय पाटन जिला-दुर्ग (छ. ग.) के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन दिनांक 18/11/2024 से 24/11/2024 तक सात दिन ग्राम केसरा में आयोजित है। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का संयोजक श्रीमती डॉ. की पुष्पा मिंज (कार्यक्रम अधिकारी) एवं डॉ. एस. के. भारती कार्यडम अधिकारी 2) तथा डॉ. नंदा गुरवारा (प्राचार्य) के नेतृत्व में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय की सेवा योजना सात दिवियीय विशेष शिविर हेतु अधिकारी कर्मचारी एवं NSS छात्र छात्राओं को शिविर के लिए प्रस्थान, महाविद्यालय के प्राचार्य हरि झंडी दिखा कर एवं पूजा अर्चना के साथ हुआ।

शिविर में 91 छात्र-छात्राएँ एवं 5 अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। सात दिवसीय विशेष शि‌विर का (स्थान ग्राम केसरा के प्राथमिक शाला केसरा के प्रांगण में ग्राम केसरा के प्रांगण में ग्राम पंचायत के मुखिया सरपंच भागवत सिन्हा, गौकरण धीवर, प्राधान पाठक, शा. प्राथमिक शाला केसरा, नारद सेन डायरेक्टर एवं शिक्षक आर्यव्रत हायर सेकण्डी स्कूल पाटन, धनाराम‌ सिन्हा, सुदामा सिन्हा, व अन्य ग्रामीण जन के आतिथ्य में हुआ।

उद्‌घाटन सत्र का संचालन डॉ पुष्पा मिंज कार्यकम अधिकारी एवं डॉ.एक के भारती कार्यक्रम अधिकारी के नेतृत्व में किया गया। उद्‌घाटन सत्र में श्रीमती पुष्पा मिंज ने NSS वालिंटियर को शिविर के नियमावली, अनुशासन और संचालित किए जाने कार्यकम की रूपरेखा की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि  भागवत सिन्हा सरपंच ने NSS. इकाई को केसरा में शिविर लगाने हेतू धन्यवाद ज्ञापन करते हुए NSS छात्र छात्राओ को कार्यक्रम संचालन के लिए प्रोत्साहन एवं आशीर्वाद प्रदान किए।
गौकरण धीवर विशिष्ठ अतिथि सहयाक शिक्षक ने NSS विलेंटीयर को अनुशासन में रहने को एवम शिष्टाचार एवम भाईचारा के इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए शुभेच्छा प्रदान किए।

नारद सेन डायरेक्टर आर्यवर्त हायर सेकेण्डरी स्कूल पाटन ने राष्ट्रीय सेवा योजना के ध्येय वाक्य “मैं नहीं आप” एवम “वशुधेव कुटुम्बकम” को स्मरण करते हुए NSS वोलेंटियर को राष्ट्र देश समाज के लिए बिना स्वार्थ के सेवा के लिए तत्पर रहने की बात कही। डॉ एस.के. भारती कार्यक्रम अधिकारी ने अतिथियों एवम छात्र छात्राओं एवम ग्रामीणों को धन्यवाद ज्ञापन करते हुए अनुशासन का पालन सबको करना चाहिए बताया।साथ ही NSS के वोलेंटियर को बैच डायरी NSS ड्रेस एवम टोपी का वितरण भी अतिथियों एवम अधिकारियों के द्वारा किया गया।