शैलदेवी महाविद्यालय अंडा दुर्ग की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा ग्राम मतवारी में सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन

अंडा।शैलदेवी महाविद्यालय अंडा दुर्ग की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा ग्राम मतवारी में सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु विश्वविद्यालय द्वारा स्थान विशेष पर आयोजित किया जाता है। इन शिविरों के माध्यम से विद्यार्थी जीवन की वास्तविकता से रूबरू होते हैं और जीवन जीने की कला सीखते हैं। यद्यपि मानव जीवन जितना सरल दिखता है उतना यथार्थ में होता नहीं इसलिए इस यथार्थता से परिचय के लिए ही इस प्रकार के आयोजन किए जाते हैं ताकि विद्यार्थी सही मायनों में मनुष्य बन सके और समाज व राष्ट्र की उन्नति में सहयोगी बन सकें। इसी संदर्भ में उक्त सात दिवसों में भिन्न-भिन्न कार्य कलाप और कार्यक्रम आयोजित किए गए।

जिसमें प्रथम दिवस दिनांक 27 जनवरी 2023 को शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि राजन कुमार दुबे अध्यक्ष शैलदेवी महाविद्यालय अंडा के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता केसरी साहू सरपंच मतवारी ने किया। वहीं उपसरपंच आनंद साहू व समस्त वार्ड पंच भी उपस्थित हुए। मुख्य अतिथि महोदय ने अपने उद्बोधन कार्यक्रम में कहा कि छात्र छात्रों के नैतिक विकास की प्रक्रिया का यह एक अंग है जो सही मायनो में उन्हें स्वयंसेवक के रूप में राष्ट्र की उन्नति में सहयोगी बनाएगा। द्वितीय दिवस दिनांक 28 जनवरी 23 को मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. पवन सिंह नागरे आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, बालोद उपस्थित हुए। अध्यक्षता डॉ. रश्मि पांडे को उपप्राचार्य, शैलदेवी महाविद्यालय अंडा ने किया। इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को आयुर्वेद के महत्व व उपयोगिता को विस्तार से समझाया। तृतीय दिवस के कार्यक्रम दिनांक 29 जनवरी 2023 के मुख्य अतिथि के रूप में सी के सिंहा और डागेंद्र कुमार कृषि एवं प्रौद्योगिकी विभाग, बालोद उपस्थित हुए मुख्य अतिथि महोदय ने शिविर में उपस्थित विद्यार्थियों एवं ग्रामीण जनों को भारतीय परिवेश में कैसे उन्नत कृषि की जाए जिससे अधिक से उत्पादन प्राप्त हो इस विषय में पूर्ण जानकारी प्रदान किया। चतुर्थ दिवस दिनांक 30 जनवरी 2023 के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जितेंद्र सोनी, मास्टर ट्रेनर नेहरू युवा केंद्र, दुर्ग (व्यक्तित्व विकास) थे। वहीं इस कार्यक्रम के अध्यक्षता डॉक्टर के एन मिश्रा शैलदेवी महाविद्यालय अंडा ने किया। मुख्य अतिथि जितेंद्र सोनी जी ने संपूर्ण व्यक्तित्व विकास के संबंध में विद्यार्थियों को अनेक गुर सिखाए और कहा कि व्यक्तित्व ही मनुष्य की मूल पहचान है अतः हमें अपने व्यक्तित्व का पूरा ध्यान रखना चाहिए। पंचम दिवस दिनांक 31 जनवरी 2023 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुकेश साहू, RHO, उप स्वास्थ्य केंद्र अंडा एवं विशेष अतिथि अमित कुमार देवांगन, नेत्र सहायक अधिकारी, स्वास्थ्य केंद्र निकुम उपस्थित हुए। इसकी अध्यक्षता डॉक्टर रजनी रॉय, संयुक्तसंचालक, शैलदेवी महाविद्यालय ने किया।

अतिथि गणों ने विद्यार्थियों एवं ग्रामीण जनों को नेत्र रोग व स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के विषय में विस्तार से जानकारी प्रदान किए। षष्टम दिवस दिनांक 1 फरवरी 2023 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंबिका प्रसाद, थानाध्यक्ष अंडा थे उन्होंने यातायात नियमों का महत्व बताया और सभी लोगों को सड़क सुरक्षा के नियम पालन कर सुरक्षित यात्रा हेतु प्रेरित किया। सप्तम दिवस दिनांक 2 फरवरी 23 के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राजन कुमार दुबे, अध्यक्ष शैलदेवी महाविद्यालय, अंडा थे। व इसकी अध्यक्षता सरपंच केसरी साहू ने किया। वहीं उपसरपंच आनंद साहू व समस्त वार्ड पंच मतवारी इस कार्यक्रम के अंतिम बेला में सादर उपस्थित हुए। मुख्य अतिथि महोदय ने समापन कार्यक्रम के उद्बोधन में अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि मनुष्य होना गौरव की बात है शिक्षित हो स्वयंसेवक बनकर समाज की निस्वार्थ सेवा करना ही वास्तविक जीवन धर्म है सेवा से ही मानवीय समाज सुदृढ़ और सशक्त होता है जो उन्नत राष्ट्र की नीव बनता है। इसी संदर्भ में उपस्थित अतिथियों ने भी अपने अपने विचार प्रकट किए।जो उपस्थित जनों के लिए अत्यंत हितकारी था। इस प्रकार यह सप्तम दिवस का राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित कार्यक्रम शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हो गया।