दोस्तो के साथ नदी में नहाने उतरे सातवीं का छात्र खारुन नहीं में बहा, रात तक किया रेस्क्यू, आज भी किया जाएगा रेस्क्यू,

कुम्हारी। दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना अंतर्गत घर से दोस्तों के साथ घूमने निकला 7 वीं कक्षा का छात्र खारुन नदी में डूब गया। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम पहुंची। रविवार को दिनभर रेस्क्यू करने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला। शाम हो जाने पर रेस्क्यू रोका गया है। एसडीआरएफ की टीम सोमवार को फिर से दोबारा खारून नदी में तलाश करने उतरेगी। कुम्हारी थाना प्रभारी योगेन्द्र वर्मा ने बताया कि घटना शनिवार दोपहर 3 बजे की है।

विज्ञापन

महामायापारा निवासी गजेन्द्र पटेल पिता नंद लाल पटेल (13 वर्ष) 7वीं कक्षा में पढ़ाई करता है। वह अपने तीन-चार साथियों के साथ घर से घूमने निकला था। वो लोग घूमते हुए खारुन नदी में बने अटारी एनीकट के पास पहुंचे। वहां पहुंचने पर गजेंद्र नहाने की बात करने लगा। देखते ही देखते उसने कपड़े उतारे और नदी में छलांग लगा दिया। तेज बहाव होने के चलते वो नदी में डूबने लगा। उसे डूबता देख उसके दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव में आने से वो बह गया। उसके साथियों ने दौड़कर घर वालों को इसकी जानकारी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम दुर्ग से पहुंची, लेकिन अंधेरा हो जो के चलते वो नदी में नहीं उतरी। रविवार सुबह से एसडीआरएफ ने नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। दिनभर रेस्क्यू करने के बाद भी जब कुछ नहीं मिला तो टीम बाहर आ गई। सोमवार को फिर से रेस्क्यू शुरू कर खोज की जाएगी। इधर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।