पाटन ब्लॉक में NMMSE परीक्षा को लेकर विशेष कार्यशाला संपन्न; मेधावी विद्यार्थियों के चयन और छात्रवृत्ति योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर हुआ व्यापक मंथन


पाटन (छत्तीसगढ़) |शा सकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या पाटन के सभाकक्ष में राष्ट्रीय मीन्स सह-मेधा छात्रवृत्ति (NMMSE) परीक्षा की तैयारी और उसकी रणनीति को लेकर एक महत्वपूर्ण ब्लॉक-स्तरीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आठवीं कक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थियों को इस प्रतिष्ठित छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए तैयार करना तथा पाटन ब्लॉक को इस क्षेत्र में अग्रणी बनाना रहा।

इस कार्यशाला की शुरुआत संकुल समन्वयक कुगदा श्रीमती इंदु सोनकर द्वारा कार्यशालाके उद्देश्यों को बताते हुए और मुख्य प्रशिक्षक श्री पवन कुमार सिंह (जिला स्तरीय NMMSE नोडल एवं मुख्य वक्ता/विशेषज्ञ शिक्षक)
श्री मुकेश कुमा वर्मा (पूर्व माध्यमिक शाला अमेरी) के परिचय से हुआ।

​NMMSE छात्रवृत्ति योजना की महत्ता: कार्यशाला के दौरान विस्तार से चर्चा की गई कि जिस प्रकार कक्षा 10वीं स्तर पर राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा (NTSE) का महत्व होता है, ठीक उसी प्रकार कक्षा 8वीं के स्तर पर NMMSE परीक्षा आयोजित की जाती है। कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों के लिए यह परीक्षा मील का पत्थर साबित होती है। इस परीक्षा में चयनित होने वाले मेधावी विद्यार्थियों को कक्षा नौवीं से लेकर बारहवीं तक निरंतर प्रति माह एक हजार रुपये यानी प्रति वर्ष बारह हजार रुपये की छात्रवृत्ति सीधे उनके बैंक खातों में प्रदान की जाती है। इस प्रकार चार शैक्षणिक वर्ष में कुल अड़तालीस हजार रुपये की छात्रवृत्ति विद्यार्थियों को मिलती है, जो गरीब एवं असमर्थन्द परिवारों के बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए एक बहुत बड़ा आर्थिक संबल बनती है।
​ जिला स्तरीय नोडल श्री पवन कुमार सिंह ने शिक्षकों के साथ एक बेहद प्रभावी और स्मार्ट कार्यशाला साझा की। उन्होंने मानसिक योग्यता परीक्षण (MAT) और शाला शैक्षणिक परीक्षण (SAT) के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए बताया कि कम से कम समय में किस प्रकार पिछले वर्ष के प्रश्नोंप्राप्त का अभ्यास कराकर बच्चों को शत-प्रतिशत सकारात्मक परिणामों के लिए तैयार किया जा सकता है।
साथ ही मुकेश कुमार वर्मा ने भी अपने स्कूल में बच्चों के चयनित होने के टिप्स बताएं और सरल एवं आसान तरीके से मानसिक योग्यता को समझने के तरीके बताएं

​बैठक का अंत विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री डालेंद्र देवांगन, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री प्रदीप महिलांगे और विकासखंड स्रोत समन्वयक श्री गुनेश्वर प्रसाद वर्मा के संबोधन से हुआ।
ब्लॉक के शिक्षा अधिकारियों ने इस बात पर विशेष बल दिया कि पाटन ब्लॉक हमेशा से हर शैक्षणिक, सह-शैक्षणिक और सृजनात्मक गतिविधियों में पूरे जिले में अव्वल रहा आया है। इसी गौरवशाली परंपरा को बनाए रखते हुए इस वर्ष नवोदय एवं NMMSE परीक्षाओं के परिणामों में भी पाटन ब्लॉक को सर्वोच्च पायदान पर लाने का दृढ़ संकल्प लिया गया। बैठक में उपस्थित सभी संस्था प्रमुखों और शिक्षकों से आह्वान किया गया कि वे अपने-अपने विद्यालयों में अधिक से अधिक पात्र विद्यार्थियों का समय पर पंजीयन सुनिश्चित करें और उन्हें इस परीक्षा के प्रति रोज स्कूलस्तर पर कोचिंग लेकर उचित मार्गदर्शन प्रदान करें।