पाटन। ग्राम सोनपुर के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार बिजली खंभा को ठोकर मारते हुए सड़क किनारे लगी लोहे की संकेतक बोर्ड से जा टकराई। हालांकि इस घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। जानकारी के मुताबिक कार सोनपुर के पास पहुंची थी वैसे ही मोड पर अनियंत्रित हो गई और पहले 33 केवी बिजली खंभा से टकराई उसके बाद लोहे के बोर्ड से जा टकराया जिसके कारण कर रुक गई। कार का सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। कार में बैठे लोग सुरक्षित है।







