तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़ी हाइवा में जा घुसी, ड्राइवर की मौके पर मौत, बरातियों को छोड़ने के बाद चाय पीने जा रहा था ड्राइवर

डोंगरगढ़ , खैरागढ़ रोड के अछोली में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया तेज रफ्तार स्कार्पियो कार खड़ी हाइवा वाहन से जा टकराई हादसे में स्कार्पियो चालक बीजू पटेल( 25 वर्ष ),निवासी नागतराई की मौत हो गई बताए जा रहा है कि बीजू पटेल शादी कार्यक्रम में बारातियों को छोड़ने के बाद कलकशा की ओर चाय पीने गया था वापसी के दौरान अछोली के पास तेज रफ्तार होने के कारण उसकी स्कार्पियो सड़क किनारे खड़ी हाइवा में जा घुसी घटना के बाद स्थानीय लोग की मदद से उसे तत्काल सामूदायिक स्वास्थ केन्द्र डोंगरगढ़ ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया l
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है ।