112 वाहन पर पत्थर फेंककर सामने का कांच तोड़ा, पाटन थाना क्षेत्र का मामला

पाटन। पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम दैमार में डायल 112 वाहन पर पत्थर फेंककर सामने के कांच में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक शिकायत के बाद डायल 112 की टीम गांव पहुंची थी। पुलिसकर्मी जब पीड़ित के घर के पास वाहन खड़ा कर मौके पर पहुंचे, तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने 112 वाहन पर पत्थर फेंक दिया, जिससे वाहन के सामने का कांच टूट गया।

घटना के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है और पत्थर फेंकने वाले व्यक्ति की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है।