मीठा बोलने वाला शत्रु को भी मित्र बना लेते हैं- सुरेश दीन



निकुम/अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में मां भगवती देवी शर्मा के जन्म शताब्दी वर्ष अखंड दीप तथा गुरुदेव के तप के सौ वर्ष पूर्ण होने पर गायत्री प्रज्ञापीठ  व समस्त ग्रामवासी निकुम के तत्वाधान में बाजार चौक प्रांगण में हो रहे  पांच कुण्डीय  गायत्री महायज्ञ व  शिव पुराण की कथा 15जनवरी से 19जनवरी तक होगी, जिसमें सुबह 8बजे से 11 बजे तक महायज्ञ होती है, वही जिसमें दोपहर 1 बजे तक शाम 5बजे तक संगीतमय भजन शिव कथा में वाचक प्रज्ञा पुत्र सुरेश कुमार दीन ने कहा कि जीवन के हर क्षेत्र पारिवारिक, सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक, उद्योग, व्यवसाय, नौकरी आदि में सफलता पाना है, तो पहले स्वयं में और स्वयं को सफल बनना पड़ेगा। यह तभी संभव है, जब आप जीवन में पांच चीजें अपनाएंगे। जिसका अर्थ है- गुरु, गायत्री, गीता, गंगा और गौ माता की सेवा है।

यदि मनुष्य इन पांच सूत्रों से जुड़ गया तो उसका जीवन सफल होना तय है।  उन्होंने कहा कि जब आप गुरु के उपदेशों का पालन करेंगे, तो उसका सकारात्मक परिणाम भी जीवन में दिखेगा। रामायण, गीता, वेद पुराणों में भी कहा गया है कि गुरु गोविंद दोऊ खड़े काके लागू पाय, बलिहारी गुरु आपने गोविंद दियो बताए।

यानी गुरु, गोविंद तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। लेकिन उसके लिए सच्चे गुरु का होना जरूरी है।  जिसमें गायत्री परिवार के कार्यकर्ता , पंचराम देशमुख, माधव देशमुख,हेमराज निर्मलकर, निखिल साहू, ओम प्रकाश साहू, रोहित कुमार देशमुख, कुंती देशमुख रुक्मणि साहू, ईश्वरी साहु रहे