पाटन। शासकीय पूर्व मिडिल स्कूल गोडपेंडरी के शिक्षिका एल बी श्रीमती शारदा क्षत्रिय को शिक्षा विभाग दुर्ग के संयुक्त संचालक ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकास खंड शिक्षा अधिकारी दुर्ग तय किया गया है। बता दे कि जनपद सदस्य दुलेश्वर मानकुर और सरपंच तोरण साहू ने मंत्री गजेंद्र यादव सहित शिक्षा विभाग के अधिकारियों को शिकायत किया था। जिसके बाद शिकायत की जांच कराई गई। जांच के बाद उक्त शिक्षिका को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।







